15/04/2026

KORBA : मां सर्वमंगला मंदिर में नवरात्रि की सभी तैयारियां पूरी, प्रज्जवलित होंगे आस्था के ज्योत

0

कोरबा- शारदीय नवरात्र कल 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इससे पहले कोरबा में हसदेव नदी के तट पर स्थित मां सर्वमंगला का दरबार सज चुका है। यहां हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से तैयारियां की जा रही हैं. तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मां सर्वमंगला का मंदिर उर्जाधानी के लोगों के आस्था का केंद्र है।

यहां छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इतना ही नहीं विदेशों से भी यहां मां के सामने अर्जी लगती है। सर्वमंगला मंदिर में पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बड़ी संख्या में ज्योति प्रज्जवलित होने की संभावना है। अब तक 7700 भक्तों के ज्योति कलश पंजीकृत हो चुके हैं। इसके लिए मंदिर समिती के सदस्य जोरों से तैयारियां कर रहे हैं।

मंदिर की स्थापना कोरेश के जमींदार में से एक राजेश्वर दयाल के पूर्वजों ने 1898 में की थी। कहा जाता है कि इस मंदिर का इतिहास 122 वर्ष पुराना है. मंदिर त्रिलोकीनाथ मंदिर, काली मंदिर और ज्योति कलश भवन से घिरा हुआ है।

मंदिर में एक गुफा है, जो हसदेव नदी के नीचे से गुजरती हुए नदी के दूसरी तरफ निकलती है। इस गुफा का इस्तेमाल रानी धनराज कुंवर नदी के उस पार जाने के लिए करती थीं। मंदिर में एक मनोकामना वट वृक्ष भी है। ऐसी मान्यता है कि वहां धागा बांधने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। नवरात्र पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News