राज्य समाचार

रायपुर में कार सवार युवकों से करोड़ों की नगदी बरामद, हवाला का शक

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रायपुर पुलिस ने आमानाका थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार से साढ़े चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। कार सवार दोनों युवकों से पूछताछ जारी है, लेकिन उन्होंने अब तक कैश के स्रोत की जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर रकम जब्त कर ली है।

मुंबई ले जाया जा रहा था कैश
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग पॉइंट बनाकर कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में छिपाकर रखा ढाई करोड़ रुपये नगद बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने बताया कि यह रकम रायपुर से मुंबई ले जाई जा रही थी। उन्होंने कैश को कार में विशेष डेक बनाकर छिपा रखा था। पुलिस को संदेह है कि यह हवाला की रकम हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी बरामदगी
होली त्यौहार को देखते हुए रायपुर पुलिस ने शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया है। इसी दौरान इस कार को रोका गया और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।

आरोपियों से पूछताछ जारी
आजाद चौक सब डिवीजन के सीएसपी, आईपीएस अमन झा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कैश के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने नगदी जब्त कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button