राज्य समाचार

4 महिने से नही मिला था नगरपालिका के शिक्षकों को वेतन : मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल शिक्षकों के खाते में जमा हुआ वेतन

मुख्यमंत्री को ट्वीट कर शिक्षक ने दी थी जानकारी

Spread the love

रायपुर । बिलासपुर जिले के नगर पालिका परिषद तखतपुर अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों (नगरीय निकाय) को पिछले चार माह से वेतन नही मिला था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट से यह जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को इन शिक्षकों को वेतन प्रदान करने के निर्देश दिए।
जिस पर संचालक नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी तखतपुर को इसके लिए निर्देशित किया गया और फरवरी 2019 से मई 2019 तक का वेतन कुल 14 लाख 15 हजार 913 रूपए पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से नगर पालिका परिषद तखतपुर अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांरित कर दिया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button