राज्य समाचार

BREAKING : भगवान की मूर्ति खंडित, इलाके में तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

दुर्ग – जिले के कैंप क्षेत्र में एक बार फिर बदमाशों ने समाजिक और धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की है. भिलाई के कैंप 1 संतोषी पारा इलाके में असामाजिक तत्वों ने भगवान शंकर और पार्वती की मूर्ति को विखंडित कर दिया है. इस घटना के सामने आते ही आसपास के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले भी हनुमान जी की मूर्ति को खंडित किया गया था. इसके बाद हिन्दू संगठन और अन्य विशेष समुदाय के बीच विवाद हुआ था.

इस बार सन्तोषी पारा में हुई इस घटना के बाद मोहल्ले वासियों ने माता पार्वती की खंडित मूर्ति को कपड़े से ढक दिया है. वहीं अब इलाके में समाजिक धार्मिक माहौल शांत कराने पुलिस ने चार थानों के टीआई और 25 से अधिक जवानों को तैनात किया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस घटना का हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया है. इस मामले में छावनी थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि इस घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button