राज्य समाचार
चार लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

नारायणपुर। कलेक्टर बिपिन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पीड़ित परिवार के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मृतक सुकटी कार्राम, आयु 58 वर्ष, पति आयतु कोर्राम, जाति गोंड, निवासी ग्राम माण्डोकी, तहसील नारायणपुर की मृत्यु 16 अक्टुबर 2022 को खेत के गढ्ढे के पानी में डुबने कारण हुई थी। मृतक के निकटतम वारिस को कलेक्टर बिपिन मांझी ने 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

उक्त स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान मृतक के परिजन को एक सप्ताह के भीतर बैंक ड्राफ्ट यो चेक के माध्यम से दिलाने हेतु तहसीलदार नारायण्पुर को निर्देशित किया गया हैं।


Live Cricket Info