11/04/2026

रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।

राजधानी में सेक्स रैकेट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर रविवार को आजाद चौक थाने की टीम ने इलाके के एक होटल में दबिश देकर 4 युवक और 4 युवती को रंगेहाथों कमरे में संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक आजाद चौक इलाके में स्थित हॉटल रिचार्ज में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस को लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि हॉटल रिचार्ज में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है. रविवार को पुलिस की टीम ने ​दबिश देकर 8 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि इससे पहले भी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी और एक स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News