राज्य एव शहर

राजनांदगांव: प्रेमिका की सगाई से आक्रोशित प्रेमी ने युवती के गले में किया ब्लेड से हमला…युवती की हालत गंभीर

राजनांदगांव. खैरागढ़ थाना क्षेत्र में प्रेमिका की सगाई होने से आक्रोशित प्रेमी ने युवती के गले में ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के गले में ब्लेड लगने से काफी खून बह गया था। फिलहाल मामले की शिकायत संबंधित थाना में दर्ज नहीं हुई है। अस्पताल में केस आने के बाद अस्पताल चौकी मे मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद संबंधित थाना में जानकारी दी जाएगी। दूसरे लड़के से हो गई थी सगाई अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महरुमकला निवासी 19 वर्षीय रेशमी वर्मा का गातापारकला निवासी 22 वर्षीय हमीद वर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले युवती रेशमी की दूसरे लड़के साथ सगाई हो गई। अपनी प्रेमिका की सगाई से नाराज प्रेमी हमीद महरुमकला पहुंचा और रेशमी के गले में ब्लेड से हमला कर फरार हो गया। जिससे युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। फिलहाल संबंधित थाना में घटना की शिकायत दर्ज नहीं हुई है

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button