राज्य समाचार

पानी भरना छोड़ 19 लाख की लागत से सूखे तालाब में करा दिया सौंदर्यीकरण

स्लग-देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहा निर्माण कार्य, बच्चे खेल रहे क्रिकेट, महिलाएं सुखा रहीं छेना, स्लग-सिरगिट्टी नगर पंचायत का कारनामा

Spread the love

बिलासपुर। सिरगिट्टी नगर पंचायत में 19 लाख रुपए से वार्ड नंबर 13 व 14 स्थित सूखे तालाब का सौंदर्यीकरण और पचरी का निर्माण किया गया है। जबकि इस तालाब में पानी ही नहीं रहता। दूसरी ओर एक किनारे नाली का गंदा पानी जमा हो रहा है। क्ष्ोत्रवासियों के अनुसार पहले तालाब में बोर के माध्यम से पानी भरने की योजना बनानी थी, न कि सौंदर्यीकरण करना था। इधर देखरेख के अभाव में निर्माण कार्य भी जर्जर हो रहा है। बच्चों के लिए यह तालाब ख्ोल मैदान के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि महिलाएं पचरी में ही छेना सुखाने का काम कर रही हैं।
शासन द्बारा तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 19 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। इसके बाद बीते जून माह में वर्क आर्डर जारी हुआ, जिसके बाद तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया । इस तालाब में पचरी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वहीं तालाब के किनारे-किनारे पत्थर लगाया गया है। दूसरी तरफ वार्ड नंबर 11 की नाली के कई जगह से टूट जाने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली में बहने के बजाय तालाब में गिर रहा है। बीते कई महीने से गंदा पानी तालाब में जा रहा है। नगर पंचायत के अधिकारी पचरी निर्माण कार्य के समय निरीक्षण करने के लिए तालाब के पास पहंुचे पर उन्होंने भी सूख्ो तलाब को नजरअंदाज कर दिया।
० तालाब दो साल से सूखा, फिर भी पचरी निर्माण
सिरगिट्टी निवासी राजकुमार का कहना है कि इस तालाब में दो साल से पानी ही नहीं रहता। बारिश में भी पानी नहीं रहता। लिहाजा लाखों रुपए की लागत से किए गए सौंदर्यीकरण का स्थानीयों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इधर देखरेख के अभाव में निर्माण कार्य भी जर्जर हो रहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button