करियर

एबुलेंस में बंधक बनाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

रायपुर। रायपुर के स्टेशन रोड इलाके में रहने वाली एक 30 साल की महिला को बुधवार रात दो युवक एबुलेंस में अगवा कर ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों बंधक बनाकर महिला को धनेली के एक मकान में ले गए, जहां दोनों युवकों ने उनके साथ जबरदस्ती की। साथ ही आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला किसी तरह आधी रात को उनके चंगुल से भाग निकली।
वह लिफ्ट लेकर गुरुवार सुबह वह अपने घर पहुंची। परिजनों को घटना के बारे में बताया। रात में फिर वह परिजनों के साथ मौदहापारा थाना पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड में रहने वाली 30 साल की महिला एक होटल में काम करती है। वह बुधवार रात 8 बजे पैदल अपने घर जा रही थी। अंबेडकर अस्पताल के पास धनेली का नवीन राठौर उर्फ विक्की (34) और पीयूष राव भोसले (30) ने उन्हें रोक लिया। दोनों आरोपी एंबुलेंस चलाते हैं।
उनकी महिला से परिचय था। विक्की ने महिला को घर तक लिफ्ट देने की बात कहीं। महिला ने मना किया तो आरोपियों ने जबरदस्ती उसे एंबुलेंस में बैठा लिए। महिला काे बंधक बनाकर धनेली ले गए। जहां एक दोस्त के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button