राज्य समाचार

बकाया बिजली बिल हाफ करने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को लगाते थे चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर : चांपा पुलिस ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से बकाया बिजली बिल हाफ करने और नया मीटर लगाने के नाम से रुपये की ठगी करते थे.
आरोपियो ने करीब आधा दर्जन ग्रामीणों से करीब 17 हजार रुपये की ठगी कर चुके थे. ठगी के शिकार हुए ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने 3 जनवरी को थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई.,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश कर रही थी, इसी बीच मुखबिरों से सूचना मिली कि सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगिया का रहने वाला सुदर्शन राठौर मामले में शामिल हो सकता है.
सूचना पर पुलिस ने सुदर्शन राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें सुदर्शन राठौर ने ठगी करने स्वीकार कर लिया. वहीं मामले में अपने एक अन्य साथी राम मनोज पटेल की भी संलिप्ता बताई. सुदर्शन राठौर के निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी राम मनोज पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया है,,पुलिस ने दोनों आरोपियो के पास से विधुत विभाग की फर्जी सील ओर फर्जी राशिद भी जप्त किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी सुदर्शन राठौर और राम मनोज पटेल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button