मनोरंजन

गजनी का बनेगा सीक्वल, टाइटल हुआ रजिस्टर्ड

Spread the love

2008 में गजनी नामक हिंदी फिल्म रिलीज हुई थी और सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह फिल्म पहली फिल्म थी। आमिर खान ने लीड रोल निभाया था। अपने रोल के लिए उन्होंने एट पैक एब्स बनाए थे और उसके बाद से ही बॉलीवुड हीरो इस तरह की बॉडी बनाने लगे थे।
यह एक रिवेंज ड्रामा था जिसमें खूबसूरत लव स्टोरी भी थी। एआर मुरुगदास द्वारा निर्देशित यह दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक थी। अब गजनी का सीक्वल गजनी 2 नाम से बनने जा रहा है और टाइटल भी रजिस्टर्ड हो चुका है। फिल्म के निर्माता गीता आर्ट्स ने टाइटल रजिस्टर्ड करवाया है।
इसके बाद से ही सनसनी चल गई है और कहा जा रहा है कि आमिर खान गजनी का सीक्वल करने जा रहे हैं। जबकि यह बात तय नहीं है कि यह फिल्म हिंदी में बनाई जाएगी या तेलुगु में। फिल्म के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं बताए गए हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button