राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

ब्रेकिंग:जेजेए कार्यकारी अध्यक्ष ने तीन हजार सदस्यों के लक्ष्य को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

Spread the love

रांची : आज झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज़ हसन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत, उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह एवं प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम ने संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत ने प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम को बरही अनुमंडल सहित हजारीबाग जिला के सदस्यों की सूची यथा शीघ्र बनाकर भेजने का निर्देश दिया। उन्हों ने कहा कि जिला कमेटी द्धारा समय पर डिटेल उपलब्ध नहीं कराया गया जिसके कारण सदस्यों को आईडी कार्ड अबतक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। श्री अमरकांत ने कहा कि डिटेल उपलब्ध करवाने के एक सप्ताह के अंदर सदस्यों को आईडी कार्ड उपलब्ध करवा दिया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह के पुत्र का पिछले दिनों गंभीर दुघर्टना के उपरांत झारखंड के मुख्यमंत्री से ईलाज का खर्च वहन करने के लिए आवेदन दिया गया था, उसके भुगतान के लिए आज सीएमओ ने अश्वस्त किया है कि जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।राष्ट्रीय महासाचिव शाहनवाज़ हसन ने 17 सितंबर को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के बाबत कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत से विचार विमर्श किया, साथ ही धनबाद एवं चतरा में संगठन की जिला इकाई का विस्तार एवं पुनर्गठन पर चर्चा की गई। श्री हसन ने आगामी अयोजित होने वाले बैंगलोर और नेपाल के राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड की भागीदारी को लेकर भी विचार विमर्श किया। शाहनवाज़ हसन ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत की सक्रियता के कारण संगठन रांची जिला में मजबूत हुआ है साथ ही प्रमंडल स्तर पर लगातार उनका प्रयास सराहनीय है।कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत ने सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों को सदस्यता अभियान चला कर 3000 सदस्यों के लक्ष्य को जल्द हासिल करने का निर्देश दिया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button