राजनीतीराज्य समाचार

भूपेश ने वन मैन आर्मी शो वाली शैली अपना ली- संजय श्रीवास्तव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कांग्रेस की रीति नीति के अनुरूप वन मैन आर्मी शो चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में यही नीति रही है जिसका परिपालन करते हुए मंत्रिमंडल घोषित करने और अपने मंत्रियों के शपथ से पूर्व ही रातों रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात का संकेत दे दिया कि उन्हें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बनाये गए मंत्री मंडल पर विश्वास नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि यदि मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों पर भरोसा होता तो वे मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद रायशुमारी कर प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय कर सकते थे। पूरे प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों पर अपना वर्चस्व और दबदबा कायम रखने, अपने मंत्रियों के विभाग में हस्तक्षेप करने और पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री का वन मैन आर्मी शो चलाने की मंशा इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी से उजागर होती है।
जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने दिया है बेहतर होगा कि सभी मिल कर प्रदेश की जनता के हित में कार्य करें । प्रदेश की जनता ने 2000 से 2003 तक कांग्रेस का वन मैन आर्मी शो बखूबी देखा है और आज उसी शो की पुनरावृत्ति का अहसास मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल गठन से पूर्व बड़ी प्रशासनिक फेरबदल कर भविष्य में उनके और मंत्रिमंडल की सामंजस्यपूर्ण भागीदारी पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button