राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

सलमा का मिला नर कंकाल, 2018 में हत्या के बाद दफनाया था शव

Spread the love

कोरबा। 5 साल पूर्व लापता हुई न्यूज़ एंकर सलमा की हत्या के मामले में आखिरकार जिला पुलिस की टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिल गई। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देश पर आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया व उनकी पूरी टीम मंगलवार को लापता सलमा के नर कंकाल खोजने के लिए कोरबा दर्री मुख्य मार्ग में जेसीबी और पोकलेन लगाकर सुबह से प्रयास में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और देर शाम पुलिस ने लापता सलमा के नर कंकाल को बरामद कर लिया है। दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ों के साथ नर कंकाल को बरामद कर लिया गया है। अब नर कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए रायपुर भेजा जाएगा। याद रहे की सलमा हत्याकांड में पहले ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके नर कंकाल को बरामद करने में पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस ने मशीन लगाकर सड़क को खोदना शुरू किया जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिल गई और सलमा हत्याकांड की जो सबसे अहम कड़ी है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button