राज्य समाचार

CG Election : पहले चरण के 10 विधानसभा सीटों में मतदान समाप्त, इन सीटों में अभी हो रही वोटिंग

रायपुर-  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव  के प्रथम चरण में 20 विधानसभा सीटों में मतदान हो रहा है. जिसमें दो अलग-अलग समय में वोटिंग शुरू होगी. जिसके लिए 10-10 सीटों को अलग-अलग समय में बांटा गया है. जिनमें से अब 10 सीटों में मतदान समाप्त हो गया है. इन सीटों में वोटिंग का समय 7 बजे से 3 बजे तक तय किया गया था. हालांकि जो मतदाता मतदान केंद्र के अंदर हैं वो वोटिंग कर सकते हैं. बाकी 10 विधानसभा सीटों में अभी भी मतदान जारी है.

इन विधानसभा सीटों में समाप्त हुआ मतदान

पहले चरण  के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुई. जो दोपहर 3 बजे तक चला. जिसमें मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इन विधानसभा सीटों में मतदान जारी

पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा सीट शामिल हैं.

जानिए किस विधानसभा से कितने प्रत्याशी

राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 और पंडरिया में 14 उम्मीदवार हैं.

1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज

पंडरिया – 39.44
कवर्धा- 41.67
खैरागढ़- 44.27
डोंगरगढ़- 41.10
राजनांदगांव- 38.00
डोंगरगांव- 39.00
खुज्जी- 46.67
मोहला-मानपुर- 56.00
अंतागढ़ – 55.65
भानुप्रतापुर-61.83
कांकेर- 61.80
केशकाल- 52.66
कोंडागांव- 54.04
नारायणपुर- 46.00
बस्तर- 44.14
जगदलपुर- 45.81
चित्रकोट- 34.16
दंतेवाड़ा- 41.21
बीजापुर- 20.09
कोंटा- 30.27

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button