राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
युवती से रेलकर्मी ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

बिलासपुर. न्यायधानी में युवती से रेप का मामला सामने आया है. रेल कर्मी छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था. नोट्स बनाने के बहाने छात्रा को घर में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रेल कर्मचारी दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर सात साल तक दुष्कर्म करता रहा. बालिक होने के बाद छात्रा की शादी हुई इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा. विवाहिता का वीडियो बनाकर पति को भेजा और संबंध तुड़वा दिया. युवती की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने रेल कर्मी अनुराग शेखर सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज किया है.


WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info

