राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

‘सांड के सामने बछुरू को उतार दिया’: मंत्री भगत बोले- प्रत्याशियों को बलि का बकरा बनाया गया, उनसे पूछें क्या वो खुश हैं ?

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. लिस्ट जारी होते ही प्रदेश की सियासी पारा हाई है. इसी कड़ी में खाद्य मंत्री मंत्री अमरजीत भगत ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सांड के सामने बछुरू को उतार दिया है.BJP के प्रत्याशी लिस्ट को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सांड के सामने बछुरू को उतार दिया गया है. पाटन प्रत्याशी को लेकर संज्ञा दी गई, जिन लोगों को टिकट दिया गया है, उनसे पूछें क्या वो ख़ुश हैं ?.

इतना ही नहीं मंत्री ने कहा कि इन प्रत्याशियों को बलि का बकरा बनाया गया है. इनका तो खेत खलिहान भी बिक जाएगा. अभी तो चार दिन अच्छा लगेगा, आगे ख़र्चा का पता चलेगा. खेल करने वाले खेलकर गए, अपने आप को सुरक्षित कर लिए. इस लिस्ट से कांग्रेस को कोई ख़तरा नहीं है, बल्कि फ़ायदा होगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि इसके पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने कहा था कि विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी करके भाजपा ने मान लिया है कि इन 21 सीटों पर उसकी जमानत नहीं बचने वाली है.

भाजपा ने 21 सीटों पर उम्मीदवार नहीं बलि का बकरा खोजा है. विजय बघेल पाटन से बलि का बकरा बनाए गए हैं. मोदी और भाजपा को यहां परिवारवाद नहीं दिख रहा. रमन का बेटा सांसद बनेगा, भांजा विधायक चुनाव लड़ेगा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button