राज्य समाचार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा छत्तीसगढ़

हसदेव से रायपुर तक पदयात्रा की तैयारी में सीपीआई, ए आई वाई एफ

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर  –   सीपीआई एवं ए आई वाई एफ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बिलासपुर से हसदेव हरिहरपुर तक रोड मैप की तैयारी किया गया एवं वहाँ के आंदोलनकारी साथियों से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त किया गया। हसदेव क्षेत्र के ग्राम वासियों ने यह जानकारी दिया कि अदानी द्वारा लगभग 10 लाख पेड़ काटे जा चुके हैं और कई लाख पेड़ों को काटने की तैयारी चल रही है

 

 

यहां पर कोयला खदान के कारण आम जनता को जीना दुश्वार हो गया है इस हरिहरपुर में पहले पूरा क्षेत्र हरा भरा एवं विभिन्न प्रजाति के वृक्ष था और खनन व प्रदूषण के कारण खत्म हो रहा है।साथ ही आज प्रदूषण की वजह से आम जनता विशेष कर बच्चे ,वृद्ध को सांस लेना मुश्किल हो गया है और यहां पर पानी नल, कुआं से काला निकल रहा है और शासन प्रशासन यहां तक की प्रदूषण विभाग अडानी के नोटों के बूते तले दब चुका है।

 

 

पदयात्रा की तैयारी के लिए भाकपा जिला कोरबा के जिला सचिव का. पवन वर्मा, अखिल भारतीय नौजवान सभा छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष का. विक्रांत शर्मा, राज्य सचिव का. रघुनंदन सोनी, जिला बिलासपुर से बद्री सिंह, रवि शर्मा ने बिलासपुर से हसदेव (हरिहरपुर) तक दौरा किया।

पवन कुमार वर्मा
जिला सचिव
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button