राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

लव मैरिज करने पर बेटी की पिटाई, VIDEO: हथियार लेकर पहुंचे परिजनों ने घसीटकर ले जाने का किया प्रयास, नाराज ग्रामीणों ने…

शाजापुर। शाजापुर जिले के ग्राम भीलखेड़ी में प्रेम विवाह करने से नाखुश परिजनों ने दामाद के घर में हंगामा कर दिया। हथियारों से लैस होकर पहुंचे माता-पिता, भाई और अन्य परिजनों ने युवती को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। यह देख ग्रामीणों ने चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग युवती को टांगकर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। नाराज लोगों ने आरोपियों के वाहन में तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों की गाड़ी में चाकू समेत अन्य हथियार रखे थे। करीब 15 लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को पुलिस थाने लेकर आ गई है। वहीं पीड़ित भी थाने पहुंचे हैं।युवती ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल में जॉब करती थी। वहीं उसका परिचय शुजालपुर के भीलखेड़ी निवासी सतीश विश्वकर्मा से हुआ। 8 महीने पहले आर्य समाज मंदिर में दोनों शादी कर ली। उसकी शादी से परिवार के लोग खुश नहीं थे। उन्होंने शुजालपुर मंडी पुलिस थाने में आवेदन भी दिया था। युवती ने बताया कि गुरुवार को अचानक उसके परिवार के लोग कुछ लोगों को लेकर भीलखेड़ी आए और उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। गांव के लोगाें के विरोध के बाद मैं उनके चंगुल से छूटी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button