देश विदेशराज्य एव शहर
BREAKING: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लगाया गया एस्मा, जल सत्याग्रह कर इस फैसले का कर्मचारी करेंगे विरोध
रायपुर. प्रदेश में संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद हैं. जिसमें संविदा स्वास्थय कर्मी भी शामिल है. लेकिन अब सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है.बता दें कि, संविदा कर्मचारियों के हड़ताल को तोड़ने के लिए एस्मा लगा दिया गया है. इसके बाद भी कर्मचारी आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं. वहीं इस आदेश के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कल 12 तारीख को जल सत्याग्रह करने का ऐलान किया है. जानकारी के अनुसार, कल तूता में अन्य जिलों से भारी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित होकर जल सत्याग्रह में सम्मिलित होंगे.

HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
▶
Live Cricket Info

