राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
CG में BEO के घर ACB की रेड:आय से अधिक संपत्ति की मिली थी शिकायत, सुबह से चल रही छापामार कार्रवाई

बस्तर जिले के दरभा में पोस्टेड BEO राजेश उपाध्याय के घर ACB की रेड पड़ी है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम उनके घर पहुंची है। सुबह से ही छापामार की कार्रवाई चल रही है। ACB की टीम सारे दस्तावेज खंगाल रही है। घर के बाहर फोर्स को तैनात किया गया है।

ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) के प्रभारी SP युलेंडन यॉर्क ने बताया कि, आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर BEO (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) के धरमपुरा मार्ग पर स्थित घर में रेड की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info
