राज्य समाचार

दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बड़ी बैठक:मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी ले रहे मीटिंग, सीएम भूपेश, सेलजा, मरकाम के साथ कई दिग्गज मौजूद

Spread the love

दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की एक बड़ी बैठक हो रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी की मीटिंग में कुमारी सेलजा सहित भूपेश कैबिनेट के कई मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच हाईकमान ने नेताओं को दिल्ली बुलावा भेजा था। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम कुमारी सेलजा टीएस सिंहदेव चरणदास महंत ताम्रध्वज साहू शिव डहरिया मोहम्मद अकबर कवासी लखमा जयसिंह अग्रवाल धनेन्द्र साहू सत्यनारायण शर्मा चंदन यादव सप्तगिरि शंकर उल्का विजय जांगिड़

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now
बैठक के दौरान सीएम भूपेश, स्पीकर महंत, सिंहदेव, मो. अकबर।.
बैठक के दौरान सीएम भूपेश, स्पीकर महंत, सिंहदेव, मो. अकबर।.

मंगलवार को रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से कहा था कि इससे पहले भी चुनाव जहां हो रहे हैं उन राज्यों की बैठक हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की उपस्थिति में दो बैठकें हुई। बीच में राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए थे, अब आए हैं। अब बैठक फिर हो रही है। जबकि कुमारी सेलजा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व की बैठक है, जिसमें कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।

मीटिंग से पहले सीएम भूपेश कांग्रेस अध्यक्ष को बुके भेंट करते हुए।
मीटिंग से पहले सीएम भूपेश कांग्रेस अध्यक्ष को बुके भेंट करते हुए।

संगठन में चल रही खींचतान की जानकारी हाईकमान तक
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में इन दिनों काफी खींचतान देखी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा के बीच हाल ही में नियुक्तियों को लेकर टकराव की स्थिति देखने को मिली थी। 16 जून को मोहन मरकाम ने संगठन में बदलाव करते हुए 6 पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दे दी थी, लेकिन उनके इस फैसले से पार्टी के अंदर बवाल हो गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button