राज्य समाचार

‘गोडसे अगर भारत मां का लाल तो चंबल, दाऊद, वीरप्पन और माल्या जैसे डाकू भी भारत माता के पुत्र’

Spread the love

रायपुर: भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के द्वारा महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडित किये जाने वाले बयान पर बवाल बढ़ता नजर आ रहा है। एक तरफ जहाँ कांग्रेस ने गिरिराज सिंह पर हमला तेज कर दिया हैं तो दूसरी तरफ उनके गृहराज्य के विपक्षी नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया हैं। जदयू नेता ने गिरिराज सिंह पर जोरदार जुबानी वार किया है साथ ही उनकी पार्टी भाजपा को भी इस मामले में लपेटे में लिया है।

जदयू नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा की अगर गोडसे जैसा व्यक्ति भारत माता का लाल होने का ढोंग करता है तो चंबल, दाऊद, वीरप्पन और माल्या जैसे डाकू भी भारत माता के पुत्र हैं। गोडसे, वीरप्पन, दाऊद और माल्या भाजपा के करीबी सहयोगी हैं। औरंगजेब, शाहजहाँ और अकबर इसी मिट्टी पर पैदा हुए थे। भाजपा को इतिहास पढ़ना चाहिए और उसे तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं करना चाहिए।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दरअसल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री सिंह ने नाथूराम गोडसे को भारत का ‘सपूत’ (योग्य पुत्र) करार दिया था। उन्होंने कहा था कि महात्मा गांधी का हत्यारा (गोडसे) मुगल शासक बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं था। वो भारत में पैदा हुए थे।

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि , ‘अगर गांधी के हत्यारा हैं तो गोडसे भारत के सपूत भी हैं। वो भारत में ही पैदा हुए हैं। औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं। जिसको बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है वो कम से कम भारत माता की सही सपूत नहीं हो सकते हैं।’

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button