September 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
प्रोजेक्ट पाई पाई : एसबीआई चीफ मैनेजर ने दिए वित्तीय योजनाओं की जानकारीकारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री ने दिए कड़े निर्देशप्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण12 घंटे से शबरी नदी में फंसे व्यक्ति को भारतीय वायुसेना व जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकालास्टिंग वीडियो के बाद परिवहन कार्यालय में हड़कंप, डीटीओ बोले – आधारहीन वीडियो से भयादोहन की आशंका, भ्रष्टाचार पर शिकायत के लिए कलेक्टर से संपर्क का रास्ता खुलाबाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी,मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेटदीदी के गोठ सीएम साय ने दीदियों को प्रेरित किया, स्व-सहायता समूहों की सफलता की कहानियाँ बनी मिसालकोरबा में रेल्वे कर्मचारियों की हड़ताल: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया समर्थनआगाज़ इंडिया का महादान: विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,थैलेसीमिया पीड़ितों को मिला जीवनदानमौत का अड्डा बन चुका मेडिकल कॉलेज अस्पताल – अधीक्षक गोपाल कंवर की नाकामी ने ली एक और माँ की जान
छत्तीसगढ़

रफ़्तार का टूटा कहर, यहां प्रिंसिपल की कार ने लोगों को कुचला, 4 की दर्दनाक मौत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

झारखण्ड: गुमला में बुधवार शाम एक अनियंत्रित एसयूवी कार ने कई लोगों को रौंद डाला। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं हैं। घायलों को इलाज के लिए रिम्स रांची लाया गया है। घटना गुमला के कामडारा प्रखंड में मेन रोड पर हुई। यहां तेज रफ्तार कार ने एक बैंक शाखा के बाहर स्थित एक झोपड़ीनुमा दुकान के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार आगे जाकर सड़क के किनारे पलट गई। कार पर चार लोग सवार थे।

कार रांची के एक शैक्षणिक संस्थान के प्रिंसिपल की बताई जाती है। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रांची लौट रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। बताया जा रहा है कि उसने एक बाइक सवार को बचाने के दौरान नियंत्रण खो दिया। हादसे में मारे गए लोगों में 30 वर्षीया बेरतिया बारला, 55 वर्षीय कृपा सुरीन, ज्योति देवी और बसंत नाग शामिल हैं। ये सभी कामडारा के ही रहने वाले बताए गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी जीरामणि केरकेट्टा, एलानी सुरीन, अजय टोपनो, जोडन नाग और लुमिया टोपनो को इलाज के लिए रांची लाया गया है।

हादसे में मारे गए लोगों में 30 वर्षीया बेरतिया बारला, 55 वर्षीय कृपा सुरीन, ज्योति देवी और बसंत नाग शामिल हैं। ये सभी कामडारा के ही रहने वाले बताए गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी जीरामणि केरकेट्टा, एलानी सुरीन, अजय टोपनो, जोडन नाग और लुमिया टोपनो को इलाज के लिए रांची लाया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

123
123

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close