राज्य समाचार

2 जून को बस्तर में कांग्रेस का संभागी कार्यकर्ता सम्मेलन, दौरे को लेकर मोहन मरकाम…

Spread the love

27.05.23| छत्तीसगढ़ कांग्रेस का 2 जून को बस्तर में संभागी कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में बस्तर संभाग के सभी जिलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी मंत्री-विधायक, प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी विशेष रूप से शामिल होंगे। संभागीय सम्मेलन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कांग्रेस 2023 के लिए तैयारी शुरू कर दी है और हम सभी संभागों में यह सम्मेलन करने जा रहे हैं। वहीं प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर के हेलीकॉप्टर से बस्तर दौरे को लेकर मोहन मरकाम ने कहा भाजपा साढ़े 4 साल तक जमीन पर नहीं थी। अब हवाई दौरे का कोई फायदा नहीं होगा। बस्तर की जनता को कांग्रेस पर विश्वास है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button