राज्य समाचार

राज्योत्सव तैयारी के दौरान शिक्षक की मौत पर कलेक्टर ने जताया शोक

सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । सारंगढ़ में राज्योत्सव की तैयारी के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के एक शिक्षक भगत पटेल की जान चली गई। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 5 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में हुई, जहां भगत पटेल फ्लेक्स लगाने का कार्य कर रहे थे। अचानक गिरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मौखिक रूप से मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद सारंगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू ने अस्पताल पहुंचकर शिक्षक भगतराम पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे शिक्षा विभाग और पूरे जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। इस दुखद स्थिति को देखते हुए, राज्योत्सव कार्यक्रम के पूर्व निर्धारित सांस्कृतिक आयोजन को रद्द कर, शेष कार्यक्रम को सादगी के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का यह आयोजन राज्य के सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, लेकिन इस दुखद घटना के बाद पूरे माहौल में शोक की लहर दौड़ गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button