राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस चाहे तो कार्यकर्ताओं को सुलाकर ईवीएम की निगरानी करवा ले- कौशिक

Spread the love

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जहां ईवीएम मशीनें रखी हैं को लेकर कांग्रेस बेवजह परेशान है। वह चाहे तो वहां अपने कार्यकर्ताओं को सुला कर निगरानी करवा ले। कौशिक ने आज एकात्म परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कल मैं और नेता प्रतिपक्ष टी.एस .सिंहदेव एक चैनल में डिबेट पर थे। सिंहदेव ने कहा कि जहां एवीएएम मशीनें रखी हैं कैमरा लगा होना चाहिए। ये उनकी हताशा को दर्शाता है। वो पहले ही हार मान लिए। हम तो ये कहेंगे वो चाहें तो अपने कार्यकर्ताओं को वहीं सोने के लिए कह दें। उनकी हार सुनिश्चित है ये दोहराने की आवश्कता नहीं है। कांग्रेस को निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन पर भरोसा करना चाहिए। दुष्प्रचार से हमको व उनको दोनों को बचना चाहिए। जहां तक कहीं-कहीं पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें आई हैं तो ये कोई नई बात नहीं। पूर्व के चुनावों में भी ऐसा होते रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात में सच्चाई नहीं कि किसान 11 दिसंबर को नई सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं और इसीलिए उन्होंने धान को रोककर रखा है। इस समय धान कटाई जोरों पर है। कुछ दिनों में किसान स्वतः मंडियों में धान लेकर पहुंचने लगेंगे। कौशिक ने कहा कि भौगोलिक स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान कम होते थे। इस बार उन क्षेत्रों में मतदाताओं ने निर्भय होकर बिना किसी दबाव के मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र के प्रति आस्था प्रगट की। इस कदम ने लोकतंत्र की  शक्ति को पुष्ट कर दिया। इसके लिए वनवासी भाई सूरक्षा में लगे सारे लोग बधाई के पात्र हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार यदि महिलाओं के वोट का प्रतिशत ज्यादा रहा तो वह भाजपा के पक्ष में है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button