राज्य समाचार

अमृतपाल के समर्थन में रायपुर में निकली रैली पर सीएम ने कहा -‘जो भी शामिल होंगे उनके खिलाफ होगी कार्रवाई’

Spread the love

23.03.23|अमृतपाल के समर्थन में रायपुर में निकली रैली के मसले पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 30-35 लोग बिना सूचना दिए नारा लगाते हुए निकले थे। जहां तक सिख समाज की बात है तो उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन जिस तरह से नारा लगाते हुए निकले उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो खंगाले जाने के लिए कहा गया है। देश-विरोधी गतिविधियों में जो भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

भूपेश बघेल ने राहुल गांधी पर सूरत कोर्ट के फैसले पर कहा कि उन्हें जमानत भी मिल गई है। इस पर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी। सीएम ने कहा कि आज की जो राजनीति है, उसमें राजनीतिक शुचिता खत्म हो गई है। बीजेपी के लोगों ने राहुल गांधी को मीरज़ाफर तक कहा है। राजनीतिक विचारधारा अलग-अलग हो सकती है। राजनीतिक लड़ाइयां भी हो सकती है लेकिन एक-दूसरे के प्रति जो सम्मान का भाव था वो अब खत्म हो चुका है और इसका कारण बीजेपी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी बीजेपी के दो टारगेट हैं और इन्ही दोनों से वो डरी हुई है। राहुल पदयात्रा कर रहे हैं, बीजेपी के करप्शन को सामने लाए हैं। इसलिए ये विचलित हैं और किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button