राज्य समाचार

वन चौपाल में सुशासन की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार

किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत इच्छुक हितग्राहियों से भरवाए गए फॉर्म

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

महासमुंद । छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, महासमुंद द्वारा बसना वन परिक्षेत्र में वन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सुशासन की उपलब्धियां साझा की गईं।

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों की मानक बोरा राशि को 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये करने की घोषणा की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, “विष्णु की पाती“ पत्रक का वितरण कर योजनाओं के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया गया। लघु वनोपज संघ की बीमा और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 5 एकड़ भूमि पर निःशुल्क 5000 पौधे लगाने का प्रावधान बताया गया। पौधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए अनुदान राशि का भी उल्लेख किया गया। आगामी वर्षा ऋतु 2025 के लिए इच्छुक कृषकों से फार्म भरवाए गए। “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के तहत ग्रामीणों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें पौधे वितरित कर रोपण कराया गया। वन प्रबंधन समितियों के विकास कार्यों, रोजगारमूलक योजनाओं, हाथी-मानव द्वंद रोकथाम, गज यात्रा अभियान, और वन्यजीवों से सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की गई। वन अग्नि घटनाओं से पर्यावरण को बचाने और क्षतिपूर्ति मुआवजा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, वन विभाग के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button