राजनीतीराज्य समाचार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे का काँग्रेस प्रवेश

कहा – सामाजिक समरसता के लिये भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य

Spread the love

रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे ने आज प्रातः 11:00 होटेल बेबिलान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी. एल. पुनिया, प्रभारी महामंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के हाथो , जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता संजीव अग्रवाल एवं छजका सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अहमद के साथ कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की | इस दौरान सुब्रत डे ने कहा कि यह मेरी “घर वापसी” है, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभारी हूँ जिन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुये पुनः घर वापसी की अनुमति दी है
छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता के लिये बेहद आवश्यक है कि विधानसभा के बाद अब लोकसभा में भी भाजपा शासन का अंत सुनिश्चित हो | भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य’, इसके लिये तन, मन से कांग्रेस का काम करूँगा | श्री सुब्रत डे ने कांग्रेस प्रवेश के लिए उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया है |
इस दौरान प्रमुख रूप से आमितेश भारद्वाज, सुनील भूवाल उपस्थित थे ।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button