राज्य समाचार

भगवान शिव के धार्मिक फ्लैक्स को फाड़कर जलाने वाले आरोपी गिरफ्तार

10.03.23| धार्मिक फ्लैक्स को फाड़कर जलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत कृष्णानगर पास लगे धार्मिक फ्लैक्स को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा फाड़कर होलिका में डालकर जला दिया गया था।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया, फुटेजों के अवलोकन में पाया गया कि दिनांक 08-09.03.2023 की दरम्यानी रात्रि कुछ अज्ञात लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर लगे धार्मिक फ्लैक्स को फाड़कर जल रही होलिका में डालकर जला दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा फुटेज में दिख रहे लड़को को चिन्हांकित कर उनकी पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 05 बालक कुल 07 को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में धारा 295(क), 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गिरफ्तार- 01. शाहिद खान पिता इदरीश खान उम्र 19 साल निवासी मस्जिद के पीछे रामनगर गुढ़ियारी रायपुर।

02. मोह. समीर पिता मोह. शब्बीर उम्र 18 साल निवासी बड़ा रामनगर गुढ़ियारी रायपुर।

03. विधि के साथ संघर्षरत 05

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button