राज्य समाचार

भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया शोक

09.02.23| छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। वहीं आटो चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिले के कोरर के पास स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि आटो के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 5 बच्चों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और 2 बच्चे घायल हो गए हैं।इलाज के दौरान 2 और बच्चों ने दम तोड़ दिया है. वहीं घटना पर सीएम बघेल वे भी ट्वीट कर दुख जताया है. जानकारी के अनुसार सभी बच्चे बीएसएन स्कूल के छात्र हैं.

इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद 7 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 2 बच्चे घायल हो गए। इस घटना में ऑटो ड्रायवर भी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों घायल बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा, कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 7 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है. गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है. ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे, प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button