राज्य समाचार

भोरमदेव टाइगर रिजर्व नहीं बनेगा , वन मंत्री बोले- निरीक्षण के बाद अचानकमार में भी करेंगे कार्रवाई

रायपुर। विधानसभा सत्र के आज दसवें दिन वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भोरमदेव टाइगर रिजर्व नहीं बनेगा। साथ ही वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि निरीक्षण के बाद अचानकमार में भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
8000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित होने वाला था लेकिन जनहित को ध्यान में रखते हुए इसे नहीं बनाने का निर्णय लिया गया है। धर्मजीत सिंह ने पूछा अचानकमार का क्या करेंगे मंत्री जी? मोहम्मद अकबर ने कहा क़ि अचानकमार टाइगर रिजर्व में जाकर वहां जैसी स्थिति होगी इस पर निर्णय लेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने पूछा क़ि और लेमरू का क्या होगा।इस पर मोहम्मद अकबर ने कहा कि इस संबंध में जो भी जो भी आसन दिशानिर्देशों को उसका पालन किया जाएगा।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि भोरमदेव टाइगर रिजर्व में बहुत से गांव प्रभावित होने थे इसलिए निर्णय लिया जा रहा है। धर्मजीत सिंह ने कहा कि अचानकमार में भी टाइगर तो बढ़े नहीं इसलिए वहां भी बंद किया जाना चाहिए।इस पर मंत्री ने स्थल निरीक्षण कर उचित कार्रवाई कर भरोसा दिलाया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button