राज्य समाचार

हमारे कार्य ही हमारी जीत के दावे का आधार हैं : विजय शर्मा

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए जीत का दावा किया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं और जनहित के कार्यों के कारण जनता का भरोसा पार्टी पर बना हुआ है। भाजपा पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में “चार इंजन सरकार” बनाकर राज्य में विकास के नए अध्याय लिखेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

किसानों और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कैबिनेट ने फैसला लिया है कि फरवरी के पहले पखवाड़े तक सभी किसानों को उनकी उपज के भुगतान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि धान खरीदी के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ₹3100 प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जा रहा है। किसानों को बकाया बोनस के साथ ही तेंदूपत्ता खरीदी के लिए ₹5500 प्रति मानक बोरा की दर तय की गई, जिससे 12 लाख परिवारों को ₹240 करोड़ की अतिरिक्त आय हुई।

महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएं
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में हर महीने ₹1000 सीधे जमा किए जा रहे हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए रेडी टू ईट योजना को महिला स्व-सहायता समूहों को वापस सौंपा गया है। पांच जिलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू कर दिया गया है। साथ ही, 200 महतारी सदनों का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।

ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देशभर में स्वीकृत सड़कों में से 51% सड़कों की स्वीकृति केवल छत्तीसगढ़ को मिली है। राज्य में 2449 किलोमीटर लंबाई की सड़कें स्वीकृत की गई हैं।

डबल इंजन सरकार का भरोसा
पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की “डबल इंजन” सरकार ने जनता का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नत नयन होकर कार्य कर रही है, यही कारण है कि जनता का विश्वास भाजपा पर प्रगाढ़ है।

नेताओं की उपस्थिति
प्रेस वार्ता में भाजपा के पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह, भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, बस्तर संभाग प्रभारी निरंजन सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, पंचायत चुनाव समिति के सदस्य आकाश विग, और श्रीमती किरण बघेल मौजूद थीं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button