राजनीतीराज्य समाचार

सीएम के दावेदार बघेल, सिंहदेव एवं महंत एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए उड़े

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक व्दय टी.एस. सिंहदेव एवं डॉ. चरणदास महंत आज सुबह एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए उड़े। एक और दावेदार ताम्रध्वज साहू पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। दोपहर में इनकी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक होनी है। दोपहर या शाम तक मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए टी.एस. सिंहदेव का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। चूंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में वापस जान फूंकने में भूपेश बघेल की अहम भूमिका रही, अतः दिल्ली के नेताओं ने उन्हें भी कम नहीं आंका है। दूसरी तरफ लंबे राजनीतिक अनुभव के चलते डॉ. चरणदास महंत भी बराबर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं। वहीं जातिगत समीकरण एवं संतुलन को ध्यान में रखते हुए ताम्रध्वज साहू का नाम भी दिल्ली के नेताओं के ध्यान में बराबर रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के विषय पर कल रात राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के आब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय महासचिव पी.एल. पुनिया से संक्षेप में चर्चा की थी। रात में ही राहुल गांधी ने पुनिया से कहा कि बघेल, सिंहदेव एवं महंत को सुबह दिल्ली बुलवा लें। लोकसभा चुनाव को कुछ ही महीने बचे हैं। राहुल नहीं चाह रहे कि मुख्यमंत्री का नाम तय होने के बाद पार्टी के भीतर किसी तरह का असंतोष पनपे। यही कारण है कि उन्होंने चारों नेताओं को सामने बिठाकर बात करने का निर्णय लिया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button