August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ मारपीट, TI और स्टाफ के खिलाफ FIRरेबीज से संक्रमित मरीज की मौत, अंबेडकर अस्पताल ने जारी किया तथ्यात्मक बयानरायगढ़ के जंगल में बाघ की दस्तक, वन विभाग अलर्ट…एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी, पूर्व अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तारशर्म करो एमएस साहब ! सरकारी नौकरी की मलाई खा रहे, लेकिन बिलासपुर में चला रहे निजी क्लिनिक – कब बंद होगा ये दोहरा खेल ?1200 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तारधमतरी में गौ-तस्करी करते सात आरोपी गिरफ्तार2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन
Uncategorizedछत्तीसगढ़

प्रशासनिक टीम ने 11 जगहों पर की छापेमारी, 490 क्विंटल धान जब्त

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

16.01.23|कबीरधाम जिले में चालू विपणन वर्ष में कुल लक्ष्य का 90 फीसदी धान खरीदी हो चुका है। खरीदी के अंतिम दिनों धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में प्रशासनिक टीम ने जिले में 11 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 1224 बोरियों में 490 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपए है।

जब्त किए गए धान को कोचिए और बिचौलिए केंद्रों में अवैध तरीके से खपाने की फिराक में थे। लेकिन प्रशासनिक टीम ने इनके गलत मंसूबों को नाकाम कर दिया है। धान का अवैध परिवहन करते 5 वाहन पकड़े गए हैं। बड़ी मात्रा में धान खपाने के लिए अवैध तरीके से परिवहन कर रहे लोगों से पूछताछ में सही-सही जवाब नहीं दिया। वहीं जिन लोगों ने जवाब दिए, उसकी जांच करने पर उनके नाम से पहले ही धान बेचे जाने की पुष्टि हो रही है।

जिले के अंदरूनी खरीदी केंद्रों में कोचिए और बिचौलिए धान के अवैध परिवहन करने की फिराक में लगे हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले के 15 से ज्यादा खरीदी केंद्रों का चिन्हांकन किया गया है, जहां ये अवैध धान खपाए जा सकते हैं। ये वो केंद्र हैं, जहां बीते साल की तुलना में इस बार सर्वाधिक धान खरीदी हुई है, जबकि उन क्षेत्रों में धान का उत्पादन कम है। यहां एसडीएम, तहसीलदार व प्रशासनिक अमला निगरानी कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close