करियरराज्य समाचार

प्रशासनिक टीम ने 11 जगहों पर की छापेमारी, 490 क्विंटल धान जब्त

16.01.23|कबीरधाम जिले में चालू विपणन वर्ष में कुल लक्ष्य का 90 फीसदी धान खरीदी हो चुका है। खरीदी के अंतिम दिनों धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में प्रशासनिक टीम ने जिले में 11 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 1224 बोरियों में 490 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपए है।

जब्त किए गए धान को कोचिए और बिचौलिए केंद्रों में अवैध तरीके से खपाने की फिराक में थे। लेकिन प्रशासनिक टीम ने इनके गलत मंसूबों को नाकाम कर दिया है। धान का अवैध परिवहन करते 5 वाहन पकड़े गए हैं। बड़ी मात्रा में धान खपाने के लिए अवैध तरीके से परिवहन कर रहे लोगों से पूछताछ में सही-सही जवाब नहीं दिया। वहीं जिन लोगों ने जवाब दिए, उसकी जांच करने पर उनके नाम से पहले ही धान बेचे जाने की पुष्टि हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिले के अंदरूनी खरीदी केंद्रों में कोचिए और बिचौलिए धान के अवैध परिवहन करने की फिराक में लगे हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले के 15 से ज्यादा खरीदी केंद्रों का चिन्हांकन किया गया है, जहां ये अवैध धान खपाए जा सकते हैं। ये वो केंद्र हैं, जहां बीते साल की तुलना में इस बार सर्वाधिक धान खरीदी हुई है, जबकि उन क्षेत्रों में धान का उत्पादन कम है। यहां एसडीएम, तहसीलदार व प्रशासनिक अमला निगरानी कर रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button