राज्य समाचार

अपनी ही बेटियों को नशे की दवा देता था पिता, उनके साथ करता था छेड़छाड़

26.11.22| छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महीने पहले घर छोड़कर भागी दो बहनों की सच्चाई सुन आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल ये लड़कियां किसी प्रेमजाल में फंसकर नहीं, बल्कि अपने पिता और फूफा से अपनी आबरू बचाने के लिए भागी थीं। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उसका सगा फूफा उनकी इज्जत लूटता था। जब उन्होंने पिता को ये सच्चाई बताई तो वो अपनी ही बेटियों को नशे की दवा देता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि गौतम नगर निवासी एक 49 वर्षीय युवक ने अपनी 15 साल और 21 साल की बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुर्सीपार थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 से उसकी बेटियों का कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों लड़कियां रायपुर में पाई गई। वो वहां किराए का कमरा लेकर रह रही थीं और वहीं काम भी खोजा था। पुलिस ने जब दोनों लड़कियों को घर से भागने का कारण पूछा तो वो फफक फफक रोने लगी। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता और फूफा के अत्याचारों से तंग आकर भागी थीं। फूफा उनकी इज्जत लूटता था तो वहीं पिता उन्हें अपने साथ सुलाता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।

भागी लड़कियों में एक 15 साल की और एक 21 साल की लड़की है। दोनों सगी बहनें है। उन्होंने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पिता कारपेंटर का काम करता है। वह जहां पढ़ती हैं वहीं उनकी बुआ का घर है। 27 अगस्त 2022 को दोपहर 2 बजे बड़ी बहन स्कूल से लंच की छुट्टी होने पर बुआ के घर गई थी। उस समय बुआ घर नहीं थी। फूफा घर पर अकेला था। उसने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दिया कि यदि वो किसी से कुछ बताएगी तो वो उसकी बुआ को घर से निकाल देगा। इसके बाद अगले दिन फिर फूफा ने लड़की को बुलाया और उसकी इज्जत लूट ली। लड़की रोते हुए घर पहुंची और पूरी बात अपने पिता को बताई। पिता ने उसे डांटकर चुप करा दिया। इसके बाद पिता भी उनके साथ गंदी हरकत करने लगा। वो अपनी विक्षिप्त पत्नी को अलग सुलाता था और खुद बेटियों के साथ सोता था। बेटियों को नशे की दवा देता था उसके बाद रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जामुल पुलिस ने दोनों लड़कियों को मुलाहिजा के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मुलाहिजा रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। साथ ही पुलिस ने आरोपी पिता और फूफा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बलात्कार, दैहिक शोषण और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी पिता का कहना है कि उसके ऊपर लगाए सभी आरोप झूठे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button