राज्य समाचार

बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश बनी आफत, तेज बहाव में आकर 10 साल का बच्चा बहा

Spread the love

13.08.22| बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। शनिवार की सुबह तेज बहाव में आकर 10 साल का बच्चा बह गया। इस दौरान उसका बड़ा भाई किसी तरह बचकर बाहर निकल गया। वहीं, एक युवक भी बाढ़ के पानी में बह गया। SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश कर रही है। इधर, बारिश से शहर की कई कॉलोनियां और मकान जलमग्न हो गए हैं। नगर निगम के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से लोगों को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों में आक्रोश है।

पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद नदी-नाले उफान पर है। इसके चलते शहर व आसपास का इलाका जलमग्न हो गया है। शहर से लगे सकरी स्थित गोकने नाला में पानी बढ़ गया है। शनिवार की सुबह यहां जलस्तर बढ़ने के बाद ग्राम घुरू के दो बच्चे राधेमोहन और उसका छोटा भाई वीर सिंह (10) पिता सतनाम सिंह अपने घर के पास नहा रहे थे। तभी वीर सिंह और उसका बड़ा भाई राधेमोहन तेज बहाव में आ गए। राधेमोहन ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जबकि, वीर सिंह बह गया। उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। उसकी तलाश के बाद कुछ पता नहीं चला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बच्चे के बाढ़ में बहने की जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई थी। सभी बच्चों की तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए SDRF की टीम को बुलाया। बाढ़ के पानी में झाड़ियों के बीच गोताखोर बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।

इधर, तिफरा के मन्नाडोल में एक युवक बाढ़ में बह गया। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की देर शाम घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में निकले तब पता चला कि वह गोकने नाला में बह गया है। शनिवार की सुबह से सिरगिट्‌टी पुलिस के साथ ही SDRF की टीम उसकी तलाश कर रही है। दोपहर तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। TI सागर पाठक ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद युवक के बहने की जानकारी मिली है, जिस पर SDRF की टीम के साथ युवक की तलाश की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button