राज्य समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अंबिकापुर दौरा 8 महीने में दूसरी बार आईं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हो रही हैं

Spread the love

अंबिकापुर । अंबिकापुर आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बन रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 8 महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचीं हैं।

राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हो रही हैं। कार्यक्रम को लेकर पूरा अंबिकापुर को सजाया गया है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हो रहीं शामिल

राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के हेलिकॉप्टर से अंबिकापुर पहुंचीं। पीजी कॉलेज मैदान में होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रही हैं।

राज्यपाल रामेन डेका इस समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और तोखन साहू भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

योजनाओं का शुभारंभ और वैद्यों के लिए नई सुविधा

अपने इस प्रवास के दौरान राष्ट्रपति 2 योजनाओं का उद्घाटन कर सकती हैं। पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है, जिसमें उनकी विधाओं को संरक्षित करने की पहल की जाएगी।इसके साथ ही स्थानीय देवस्थलों से जुड़ी योजना का शुभारंभ भी किया है। स्थानीय लोग भी इसे बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं क्योंकि इन योजनाओं से जनजातीय क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

70 साल बाद राष्ट्रपति से मिलेंगे बसंत पंडो

राष्ट्रपति आज 80 साल के हो चुके बसंत पंडो से भी मुलाकात कर सकती हैं। 1952 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सरगुजा प्रवास के दौरान बसंत को गोद में उठाकर नाम दिया था। राष्ट्रपति मुर्मू को सरगुजा पहुंचने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति माना जा रहा है। बसंत पाडो ने 70 साल बाद राष्ट्रपति से मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात की संभावनाएं जताई जा रही है।

ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ

इस कार्यक्रम में जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला लगाया गया है। साथ ही जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और विद्रोहों के नायकों के परिवारों का भी सम्मान किया जाएगा।

नृत्य महोत्सव की धूम

कार्यक्रम के पहले दिन प्रदेश स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ के कई जिलों से आए नर्तक दलों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। विजेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों सम्मानित किया जाएगा, यह सुनकर युवा कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

राष्ट्रपति प्रवास के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा SPG ने संभाल रखी है। राज्य के DGP, ADGP, 6 IPS और 2 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

President’s Visit : सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। शहर में 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और मुख्य इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। राष्ट्रपति प्रवास के चलते ही पीजी कॉलेज, होलीक्रॉस कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी घोषित की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button