राज्य समाचार

400 जवान भर्ती करेगी सीआरपीएफ, सिर्फ दक्षिण बस्तर के युवा कर सकेंगे आवेदन

Spread the love

03.06.22| सीआरपीएफ में पहली बार ऐसा होगा, जब बस्तर में तैनाती के लिए वहीं के लोकल जवानों की भर्ती की जाएगी। सीआरपीएफ ने दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में वहीं के 400 जवानों की भर्ती का फैसला किया है। इसके लिए नियम बदले गए हैं और केंद्र सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में सीआरपीएफ केवल इन जिलों के मूल जनजातीय युवाओं को ही मौका देगी।

यह प्रस्ताव पिछले साल भेजा गया था, जिसपर मंजूरी हाल में आई है। खास बात ये है कि बस्तर में होने वाली इस भर्ती के लिए सीआरपीएफ ने जवानों की शैक्षणिक अर्हता भी कम कर दी है। इस फोस में भर्ती के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। लेकिन केवल बस्तर के इन तीन जिलों में 8वीं पास युवाओं को भी केंद्रीय फोर्स में लिया जाएगा। पिछले साल सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इस तरह का प्रस्ताव उच्चस्तर पर भेजा था, जिसे प्रदेश सरकार की ओर से आगे बढ़ाया गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button