राज्य समाचार
कोरबा माइंस हादसे में 3 कर्मचारियों की मौत, मुख्यमंत्री ने गहरी सवेंदना व्यक्त की
मृतकों के परिजनों को 75-75 हजार की तत्काल सहायता
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले के बगदेवा कोयला खदान में आज रात गैस रिसाव से हुए तीन कर्मचारियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कोरबा से घटना की पूरी जानकारी ली तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा तीनो मृतकों के परिजनों को तत्काल 75-75 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now