राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

3 सालों में चलेंगी 400 नई वंदे भारत ट्रेनें , स्पेशल क्वालिटी का लगा रहा पहिया

Spread the love

स्वदेशी तकनीकी से तैयार वंदेभारत ट्रेन का दायरा बढ़ने जा रहा है। अगले तीन साल में देशभर में 400 नई पीढ़ी की वंदेभारत ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन की ड्राइंड और डिजाइन के मुताबिक सामान भी जुटाए जा रहे हैं। अब तक चल रही ट्रेनों की अपेक्षा वंदेभारत ट्रेन के पहिए की क्वालिटी अलग है। वंदेभारत ट्रेन के पहिए का उत्पादन दुर्गापुर स्टील प्लांट में किया जा रहा है। जटिल प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद इसकी सफलतापूर्वक रोलिंग कर ली गई है। वंदेभारत के लिए तैयार किए गए पहले पहिए की रोलिंग होते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। जश्न मनाया गया। देश को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में और योगदान पर सेल बिरादरी खुश है।

दुर्गापुर स्टील प्लांट के व्हील एंड एक्सल यूनिट में वंदेभारत ट्रेन के लिए पहिए का उत्पादन मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। रेलवे की मांग के अनुरूप पहिए की रोलिंग की जा रही है। क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। सख्त पैमाने पर एक-एक पहिए को गुजारा जा रहा है। टेस्टिंग से पास होने के बाद ही इसे स्वीकार किया गया। वंदेभारत ट्रेन के लिए स्पेशल पहिए के उत्पादन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए दुर्गापुर स्टील प्लांट के सीटू नेताओं ने स्वागत किया। संयुक्त सचिव सौरव दत्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी व्हील एंड एक्सल प्लांट में पहुंचे। एक-एक कार्मिकों से मिलकर पीठ थपथपाई। मुंह मीठा किया गया। सौरव दत्ता ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि दुर्गापुर स्टील प्लांट में ही वंदेभारत का पहिया बन रहा है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन ने बजट में 400 नई पीढ़ी की वंदेभारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button