राज्य समाचार

स्टील प्लांट में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Spread the love

बलौदाबाजार। जिले के एपीएल अपोलो स्टील प्लांट में देर रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद से मजदूर आक्रोशित हैँ। सुबह से ही गेट के सामने मजदूर के परिजन और राजनीतिक पार्टी के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना हथबंद थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में अपलोडिंग के समय लोहे का भारी क्वाइल वहां पर काम कर रहे कोरबा निवासी मजदूर रविन्दर यादव, पिता गोवर्धन यादव (29) की मौत हो गई। हादसे के बाद मजदूर आक्रोशित हैं। बुधवार सुबह से ही वे और मृतक के परिजन फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मौके पर रवाना हुई पुलिस
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हथबंद थाना प्रभारी और पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हादसे में और भी मजदूरों के घायल होने की संभावना है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि, घटना में और कितने लोग घायल हुए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button