राज्य समाचार

महिला कांग्रेस 10 सितंबर को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने यह घोषणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की।

फूलोदेवी नेताम ने बताया कि राज्य में बलात्कार और गैंगरेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। भाजपा सरकार के 9 महीने के कार्यकाल में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आए हैं और 3,000 से अधिक महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा, “महिलाएं इस लचर कानून व्यवस्था के कारण खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। भाजपा सरकार के संरक्षण में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है, जिससे महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा हुआ है।”

नेताम ने प्रदेश भर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में सीतापुर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ, वहीं रायपुर के नया बस स्टैंड में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में जुटी है।

महिला कांग्रेस ने राज्य में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। फूलोदेवी नेताम ने कहा कि “हम अपनी बहनों और बेटियों के न्याय और सुरक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।”

10 सितंबर को महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी और पीड़िताओं के लिए न्याय की मांग उठाएगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button