राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

जब मोदी आम जनता को कुछ नहीं दे पाए तो ये केंद्रीय राज्‍य मंत्री क्‍या दे सकते हैं: मंत्री कवासी लखमा

छत्‍तीसगढ़ में मंत्री लखमा ने बाबा रामदेव और पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल सुकमा जिले के चिंतलनार में आबकारी मंत्री कवासी लखमा उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। जब पत्रकारों ने मंत्री कवासी लखमा से पूछा गया कि छत्तीसगढ़ में लगातार केंद्रीय राज्य मंत्री पहुंच रहे हैं, ज्‍यादातर यहां पहुंचकर विकास की बात कर रहे हैं। मंत्री कवासी लखमा ने योग गुरु बाबा रामदेव को लेकर भी बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। बाबा रामदेव अपने पेट को लुपुड़-लुपुड़ कर रहे हैं। लुपुड़-लुपुड़ करने से पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं हो होंगे।
मंत्री लखमा ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे बस्तर आकर गए और यहां की आम जनता को कुछ नहीं दे पाए तो ये केंद्रीय राज्‍य मंत्री क्‍या दे सकते हैं।
आबकारी मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एक नहीं दो बार बस्तर आए और चले गए। यहां आकर उन्‍होंने क्‍या किया? बाथरूम कर के यहां की माटी को खराब किया। छत्‍तीसगढ़ की जनता ने उनके स्‍वागत सत्‍कार में यहां मंच बनाया, स्वागत किया।ग्रामीणों को उनसे उम्मीद थी कि वे बस्तर की जनता को कुछ देंगे, लेकिन उन्होंने एक भृत्‍य तक की नौकरी किसी को नहीं दी। मंत्री लखमा ने केंद्रीय राज्य मंत्रियों के छत्‍तीसगढ़ के दौरे को लेकर कहा कि वे सिर्फ यहां पिकनिक मनाने आए हैं। घूमेंगे-फिरेंगे दाल-चावल खाएंगे और चले जाएंगे। मोदी और अमित शाह के सामने इनकी कुछ नहीं चलनी है, जिसकी चलनी थी वो खुद आए और कुछ नहीं दिए तो ये क्या देंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button