राज्य समाचार

90 ग्रामीणों ने उठाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

भिलाई।  भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है।

इसी कड़ी में 29 जून 2024 को ग्राम परसही में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम परसही में आयोजित चिकित्सा शिविर में डॉ मोहनलाल, नर्स श्रीमती रेखा देव, बीपी सुगर जांच हेतु फार्मेसिस्ट खिलावन कुंभकार, पंजीयन हेतु शंभू दयाल तथा सीएसआर विभाग से सहायक बुधेलाल उपस्थित थे।  इस शिविर में कुल 90 लोगों की जांच करके उनको दवाईयों का वितरण किया गया, जिसमें 36 पुरुष, 51 महिलाएं एवं 3 बच्चे लाभान्वित हुए।  प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की नि:शुल्क जाँच की सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button