राज्य समाचार

नो हेलमेट नो पेट्रोल : पेट्रोल पंप एसोसिएशन 1 सितम्बर से शुरू करेगा अभियान

उप मुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा ज्ञापन

 

रायपुर। रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्वतः आगे आकर “नो हेलमेट नो पेट्रोल” का अभियान जिले में शुरू करने जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष  अखिल धगट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज उप मुख्यमंत्री  अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्री धगट ने कहा कि रायपुर में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल और कुछ मामलों में मौत की अत्यंत दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इन घटनाओं में गौर करने लायक बात है कि अधिकतर दो-पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सर में चोट लगी।

श्री धगट ने कहा कि इसे देखते हुए एसोसिएशन की बैठक में सामाजिक हित में “नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। आगामी 1 सितम्बर से यह अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को ही पंप पर पेट्रोल दिया जाएगा। श्री धगट ने जनहितकारी इस सामाजिक कार्य में शासन-प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button