राज्य समाचार

टिक-टॉक पर वीडियो बनाने का आरोप, शराबी ने युवती को चप्पल से पीटा

Spread the love

भिलाई। एक दुकान के पास खड़े होकर मोबाइल पर वीडियो देख रही युवती की शराबी ने चप्पल से पिटाई कर दी। शराबी इस बात पर भड़क गया कि युवती टिक-टॉक के लिए उसका वीडियो बना रही है। युवती इस बात से इन्कार करती रही, लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं, युवती जब भागने की कोशिश करने लगी तो शराबी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार की है। जामुल के श्रमिक नगर शनि मंदिर के पास 18 वर्षीय युवती मोबाइल पर वीडियो देख रही थी। इसी दौरान टुनटुन सिंह शराब के नशे में पहुंचा और उसने पीड़िता से कहा कि वो उसका टिक-टॉक के लिए वीडियो क्यों बना रही है। पीड़िता ने कहा कि वो उसका वीडियो नहीं बना रही है, बल्कि अपने मोबाइल पर दूसरा वीडियो बना रही है।
इस पर आरोपित ने पीड़िता से गाली-गलौज करते हुए चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। जब वह भागने लगी तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और कपड़े फाड़ दिए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से पीड़िता को ढंका और आरोपित से बचाया। पुलिस ने टुनटुन सिंह के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, मारपीट और लज्जाभंग की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button