राजनीतीराज्य एव शहर
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के बयान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पलटवार,
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली जाने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, अभी लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। सभी बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। जाने के बाद ही पता चलेगा कि विषय क्या है। निश्चित रूप से 2024 को ध्यान में रखते हुए बैठक हो रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनौती वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले अपने पुराने भाषणों को निकाल लें और अभी जो बोल रहे हैं उन दोनों की तुलना कर लें। मैं ज्योतिरादित्य जैसे लोगों की बातों का जवाब नहीं देता, जो खुद कुर्सी के लिए दल बदल लेते हैं, जिनकी कोई ऑडियोलॉजी नहीं है, उनके बारे में क्या बात करें।
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
▶
Live Cricket Info
